---Advertisement---

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को अमरप्रीत सिंह काले की हार्दिक शुभकामनाएँ

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित स्वरूप में कार्य करेगा।

ये भी पढे : जमशेदपुर में पांच स्थानों पर मनाया गया 21वां स्वर्णरेखा महोत्सव

काले ने कहा कि आदित्य साहू के साथ मेरा लंबा संगठनात्मक अनुभव रहा है । उनका स्पष्ट दृष्टिकोण और कर्मठ कार्यशैली पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में झारखंड भाजपा न केवल संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगी, बल्कि जनसरोकारों के मुद्दों पर असरदार ढंग से आवाज़ उठाएगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आदित्य साहू के मार्गदर्शन में संगठन का विस्तार गांव-गांव तक पहुँचेगा, कार्यकर्ताओं में नया उत्साह संचारित होगा और भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों एवं राष्ट्रहित के संकल्पों को जनता तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाएगा।

काले ने कहा कि आने वाले समय में संगठन जनसेवा, सुशासन और विकास के एजेंडे को लेकर पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा और झारखंड में भाजपा एक निर्णायक शक्ति के रूप में और सुदृढ़ होकर उभरेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version