सोशल संवाद / डेस्क : नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) में प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) के 321 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 8 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कंपनी ने विभिन्न विषयों में जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट दोनों तरह के पदों के लिए वैकेंसी जारी की है, जिसमें चयन ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू व अन्य प्रक्रियाओं के माध्यम से होगा।
यह भी पढे : मेडिकल छात्राओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी विनी सन स्कॉलरशिप
पदों का विवरण और योग्यता
एनआईसीएल ने कुल 321 पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसमें फाइनेंस (सीए/सीएमए) के 20, लीगल के 20, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 10, ऑटोमोबाइल इंजीनियर के 20, रिस्क इंजीनियर के 28, कंपनी सेक्रेटरी के 2, एग्रीकल्चर के 20, स्पेशलिस्ट बैकलॉग में आईटी का 1 और जनरलिस्ट (सामान्यज्ञ) के 200 पद शामिल हैं। संबंधित पदों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ सम्बंधित योग्यता अनिवार्य है।
आवेदन प्रक्रिया और शुल्क
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से चल रही है और आखिरी तारीख 28 अक्टूबर है। आवेदन के दौरान सामान्य /ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपए तथा एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (1) अक्टूबर 2026 तक) निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित श्रेणी को नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और वेतनमान
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार, पहचान सत्यापन, फाइनल मेरिट लिस्ट तथा मेडिकल जांच शामिल हैं। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 17 नवंबर 2026 और मुख्य परीक्षा 22 दिसंबर 2026 को संभावित रूप से आयोजित होंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 82,485 से 1,56,745 रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य भत्ते भी मिलेंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी गई है।











