Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

एनआइटी जमशेदपुर के छात्र की आरआइटी अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले से गिरकर मौत

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : थाना क्षेत्र स्थित ड्रीम सिटी फ्लैट के दूसरे तल्ले से गिरकर एनआईटी जमशेदपुर के कंप्यूटर साइंस के छात्र दिव्यांशु गांधी (20) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है। उसके मौत के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी है। मृतक का नाम देवांशु गांधी (20) है, जो डेढ़ माह पूर्व ड्रीम अपार्टमेंट में रहने आया था। घटना के बाद युवक के शव को शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था। वह एनआइटी जमशेदपुर में कंप्यूटर साइंस लेकर पढ़ाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें : बैंकों में 5000 से अधिक पदों पर होगी बहाली, जल्द करें आवेदन , देखे अंतिम तिथि

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उसकी अंतिम परीक्षा थी जो छूट गई थी। वह शाम को पांचवे तल्ले पर गया जहां पैर फिसलने वह नीचे गिर गया। उसे आनन फानन में परिजनों द्वारा टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी दिमांगी हालत ठीक नहीं थी। काफी दिनों से उसका इलाज रांची में चल रहा था। मूल रूप से पूरा परिवार रांची के हटिया का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator