सोशल संवाद / नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर रेलवे ने माता वैष्णो देवी कटड़ा श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार अब जम्मू तवी तक कर दिया है। लंबे समय से उठ रही यात्रियों की मांग को पूरा करते हुए यह निर्णय 1 मार्च 2026 से प्रभावी होगा।
इस विस्तार के बाद अब जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा पांच घंटे से भी कम समय में पूरी की जा सकेगी, जो सड़क मार्ग की तुलना में कहीं अधिक तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प है।
1 मार्च से लागू होगा विस्तार
माता वैष्णो देवी कटड़ा–श्रीनगर–कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन अब जम्मू तवी से शुरू होगा।
प्रभावी तिथि: 01.03.2026
रेलगाड़ी संख्या 26401
जम्मू तवी – श्रीनगर
रेलगाड़ी संख्या 26402
श्रीनगर – जम्मू तवी

प्रमुख स्टेशनों का समय (संक्षेप में)
26401 (जम्मू तवी–श्रीनगर)
- जम्मू तवी: प्रस्थान 06:15
- माता वैष्णो देवी कटड़ा: 08:08/08:10
- रियासी: 08:28/08:30
- बनिहाल: 09:56/09:58
- श्रीनगर: आगमन 11:10
26402 (श्रीनगर–जम्मू तवी)
- श्रीनगर: प्रस्थान 14:00
- बनिहाल: 14:58/15:00
- रियासी: 16:34/16:36
- माता वैष्णो देवी कटड़ा: 17:00/17:10
- जम्मू तवी: आगमन 18:50
सड़क मार्ग की तुलना में सुरक्षित और तेज विकल्प
जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान भूस्खलन, भारी बर्फबारी और खराब मौसम जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। वंदे भारत ट्रेन का यह विस्तार यात्रियों को हर मौसम में सुगम और सुरक्षित यात्रा का भरोसा देता है।
सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं, उन्नत सुरक्षा प्रणाली और बेहतर यात्री आराम से लैस हैं। इससे न केवल यात्रा समय कम होगा, बल्कि यात्रियों को प्रीमियम अनुभव भी मिलेगा।

USBRL परियोजना के बाद नई मांग हुई पूरी
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना को 6 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था।
इसके बाद से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों की ओर से जम्मू को सीधे श्रीनगर से सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत सेवा से जोड़ने की लगातार मांग की जा रही थी।
पर्यटन, व्यापार और विकास को मिलेगा बढ़ावा
वंदे भारत सेवा का जम्मू तक विस्तार:
- पर्यटन को नई रफ्तार देगा
- व्यापारिक गतिविधियों को आसान बनाएगा
- छात्रों और स्थानीय निवासियों के आवागमन को सरल करेगा
- क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में अहम योगदान देगा
यह कदम भारत सरकार और भारतीय रेल की जम्मू-कश्मीर में बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।










