February 8, 2025 6:49 pm

अब हर महीने 1 तारीख को आएगी टाटा मोटर्स के कर्मचारियों की  सैलरी

सोशल संवाद/डेस्क : ज्ञात हो कि टाटा मोटर्स के कर्मचारियों का मासिक वेतन हर महीने के 5 तारीख को उनके बैंक खाते में आया करती थी। कई कर्मचारी के बच्चे बाहर पढ़ाई करते हैं वहां के हिसाब से उन्हें पैसा भेजने में असुविधा होती थी। कई फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट द्वारा 4 तारीख के मध्य रात्रि को बैलेंस हिट करने के कारण कई बार बाउंस की स्थिति बन जाती थी।

इन सभी कारणो को देखते हुए आम कर्मचारियों की लगातार मांग यूनियन के अध्यक्ष महामंत्री से होती रही थी कि सैलरी की तारीख बदलकर 1 तारीख कर दी जाए। जिसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए अध्यक्ष एवं महामंत्री ने प्रबंधन से बात किया और आज से यह लागू भी हो गया। सभी टाटा मोटर्स के कर्मचारियों का वेतन आज उनके बैंक खाते में आ गया इससे कर्मचारियों में बहुत खुशी है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण