Advertisement 1
Advertisement 2

टाटा से रांची जाने में होगी अब 50 मिनट की बचत…

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क  : झारखंड स्थित सिल्ली व पश्चिम बंगाल के इलू स्टेशन के बीच 5.9 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछने से टाटानगर से रांची आवागमन में 50 मिनट की बचत होगी। दक्षिण पूर्व जोन ने पहले दो बार सिल्ली-इलू नई लाइन का सर्वे कराया था। अब 8 लाख 75 हजार रुपये से डीपीआर बनाने का आदेश हुआ है।

सिल्ली-इलू लाइन के बीच छोटे-बड़े ब्रिज, यार्ड, क्रॉसिंग, केबिन एवं सिग्नल पोस्ट का नक्शा दो महीने में मुंबई की एजेंसी को तैयार करना है। डीपीआर बनने के बाद नई लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे सिल्ली-इलू नई लाइन बिछाने पर 116 करोड़ 63 लाख खर्च करेगा। रांची के सांसद एवं मंडल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य वर्षों से यह मांग उठाते रहे हैं, जबकि छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन ने रेल जीएम से लेकर रेल मंत्री तक को पत्र भेजा है। इसके बाद सिल्ली-इलू नई लाइन योजना को बजट में मंजूरी मिली और अब डीपीआर बन रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator