---Advertisement---

17 मार्च को मानगो के मेयर का शपथ व उपमेयर चुनाव, 16 मार्च को जुगसलाई अध्यक्ष का शपथ व उपाध्यक्ष चुनाव

By Riya Kumari

Published :

Follow
17 मार्च को मानगो के (1)

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता को 17 मार्च को उपायुक्त कार्यालय में डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी शपथ दिलाएंगे। सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इसी दिन मानगो के डिप्टी मेयर का चुनाव भी होगा। मानगो नगर निगम के 38 में 36 वार्ड का चुनाव हुआ है। 36 वार्ड सदस्यों में एक सदस्य को डिप्टी ।

यह भी पढे : सोना देवी विश्वविद्यालय में बजट वेबिनार: “सबका साथ सबका विकास” पर छात्रों और विद्वानों ने साझा किए विचार

मेयर चुना जाएगा। अगर मतदान की नौबत आती है तो 36 वार्ड सदस्य मतदान करेंगे। डिप्टी मेयर का चुनाव होने के बाद उन्हें भी डीसी शपथ दिलाएंगे।

जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान का शपथ ग्रहण 16 मार्च को होगा। उसी दिन जुगसलाई के उपाध्यक्ष का भी चुनाव होगा। जुगसलाई नगर परिषद से 22 वार्ड सदस्य निर्वाचित हुए हैं, जो उपाध्यक्ष का चयन करेंगे। मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी की ओर से मेयर व अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित सुधा गुप्ता व नौशीन खान को इसकी औपचारिक जानकारी दे दी गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---