जॉब कैम्प : मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय परिसर में 21 जून को आयोजित होगा रोजगार शिविर, 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
रोजगार शिविर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला-खरसावां : शुक्रवार, 21 जून 2024 को मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में पूर्वाह्न 10 बजे से रोजगार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने बताया की उक्त शिविर में जिले की प्रतिष्ठित संस्था टैलेंटनेक्सा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एवम भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा विभिन्न पदों पर सरायकेला-खरसावां एवम जमशेदपुर में नियुक्त करने हेतु युवाओं का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़े : डिग्री कॉलेज के रूप में सीएम चंपाई सोरेन ने राजनगर व गम्हारिया वासियों को दी बड़ी सौगात

Sunrise Enclave

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा सम्मानजनक वेतन का भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्हें मुफ्त कैंटीन, यूनिफार्म, ट्रांसपोर्ट सर्विस सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों की का उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, डिप्लोमा एवम आईटीआई उतीर्ण होनी चाहिए।

उन्होंने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि उक्त रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है।

इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट