---Advertisement---

मां भगवती केरा के दरबार में दर्शन देने पहुंची सांसद जोबा माझी

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

​सोशल संवाद/चक्रधरपुर: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मंगलवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां भगवती केरा मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने मां भगवती के दरबार में हाजिरी लगाई और क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। ​सांसद के मंदिर पहुंचने पर केरा मंदिर प्रबंधन समिति और केरा मेला संचालन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समिति की ओर से उन्हें मां भगवती की तसवीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढे : RSS Centenary: मानगो में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी, समरसता भोज से एकता का संदेश

मंदिर का मुख्य द्वार बंद होने के कारण सांसद पूजा अर्चना में शामिल नहीं हो सकी। हालांकि घट के दर्शन की और पुरोहितों से आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात उन्होंने मंदिर प्रबंधन और मेला संचालन समिति के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक केरा मेले के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की।

मंदिर परिसर में उपस्थित स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भी सांसद से मुलाकात की और अपनी बातें साझा कीं। इस दौरान सांसद ने कहा मां भगवती का आशीर्वाद सदैव हम सब पर बना रहे। केरा मंदिर न केवल हमारी आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version