ओम कांवरिया सेवा संघ के शिविर का कांवरियां पथ में हुआ उद्घाटन

By Riya Kumari

Published :

Follow
Om Kanwaria Seva Sangh's camp was inaugurated on the Kanwaria Path

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : ओम कांवरिया सेवा संघ का कांवरिया पथ में घुटिया शिवलोक में चलने वाले सेवा शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। संघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह, संयोजक धनंजय सिंह और उपाध्यक्ष चंचल लकड़ा ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की। सत्यनारायण भगवान की कथा हुई। आस्था कंस्ट्रक्शन के प्रमुख कौशल सिंह ने नारियल तोड़कर शिविर का उद्घाटन किया। उन्हे शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के आवास पर रुद्राभिषेक संपन्न

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

संगठन के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि सावन पूर्णिमा तक यह चलेगा।  पिछले 14 वर्ष की तरह इस बार भी सेवा शिविर के मार्फत कांवरियों की सेवा की जा रही है।  सेवा शिविर में 8 सीसीटीवी लगाया गया है। इसके साथ ही कांवरियों के लिए इलेक्ट्रानिक मसाजर की व्यवस्था की गई है।

च्छर-मक्खी को भगाने के लिए मशीने लगी है। सेवा शिविर में कांवरियों को नाश्ता, चाय, खाना की पर्याप्त व्यवस्था है। हलवा, पूरी, खीर, सब्जी, चावल, दाल, पापड़ , खिचड़ी, फल श्रद्धालुओ को दिया जा रहा है। उनके ठहरने, भोजन एवं स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था की है।  नहाने, शौचालय की व्यवस्था रहेगी। कांवरियों के विश्राम हेतु 350 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।  कांवरियों के स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों की एक टीम हमेशा सेवा में तत्पर है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---