Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

ओम कांवरिया सेवा संघ, बाबाधाम सुईया पहाड़ के पास कांवरियों के लगाएगा सेवा शिविर, मिलेगा गर्म पानी, चाय, खीर, भोजन, दवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक संस्था ओम कांवरिया सेवा संघ टाटानगर की ओर से देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक करने जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए बांका जिला के घुटिया सुईया पहाड़ के पास सेवा शिविर लगाया जा रहा है। इस सेवा सेवा शिविर का शुभारंभ 21 जुलाई से शुरू होकर अनवरत 17 अगस्त 2024 तक चलेगा। इस संबंध में ओम कांवरिया सेवा संघ, टाटानगर के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने अपने बिरसानगर आवासीय कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले 2011 से यह सेवा शिविर लगाया जा रहा है जिसमें बाबा धाम जाने वाले शिव भक्तों के लिए सुबह से लेकर रात्रि तक कई सुविधाएं भोला बाबा के आशीर्वाद से दे रही है, जिसमें चाय, गरम पानी, ठंडा पानी, शरबत खीर, दिन एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था रहती है। शिविर में प्राथमिक उपचार के लिए दवा के साथ चिकित्सक भी मौजूद रहते हैं। शिविर में साफ सफाई एवं शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। शिविर में कांवरियों के सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कांवरियों से अपील की है कि बाबा धाम जाने वाले सभी कांवरिया की सेवा शिविर का लाभ उठाएं। आज एक बड़े ट्रक से भरी खाद सामग्री भी बाबा धाम के लिए रवाना की गई। आज प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से ओम कमरिया सेवा संघ, टाटानगर के संरक्षक धनंजय सिंह, चंचल लकड़ा, अरुण कुमार सिंह, धनंजय साहू, एमवी राव, रामजी सिंह, योगेश महानंद, रीतेश कुमार, अमन कुमार, सतीश कुमार, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator