---Advertisement---

Railway : टाटानगर समेत स्टेशनों की सफाई पर सख्त हुई रेलवे, अब ये विभाग संभालेगा कमान

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व जोन के मॉडल स्टेशन टाटानगर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों की सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. अब तक स्टेशन की साफ-सफाई की जिम्मेदारी कमर्शियल और हेल्थ विभाग के संयुक्त नियंत्रण में थी, लेकिन हाल के महीनों में रेलवे ने एक नया विभाग-ईएनएचएम (एनवायरनमेंट एंड हाउसकीपिंग मैनेजमेंट) – गठित किया है.

ये भी पढे : गोद लेने वाली मां को भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को बेहतर स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, टाटानगर समेत जोन के विभिन्न स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी के लिए मंडल और जोनल स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित की जाएंगी.

रेलवे का मानना है कि इस नई पहल से न केवल स्टेशनों की साफ-सफाई में सुधार होगा, बल्कि यात्रियों को भी एक स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक वातावरण का अनुभव मिलेगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---