---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों का सम्मान, सेवा और समर्पण को किया गया नमन

By Riya Kumari

Published :

Follow
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों का सम्मान, सेवा और समर्पण को किया गया नमन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में नर्सों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण एवं मानवता के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रीजनल डिप्टी डायरेक्टर (RDD), नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल उपाधीक्षक सहित बड़ी संख्या में नर्सें एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढे : जनगणना 2027: उपायुक्त ने किया स्व-गणना पंजीकरण, जिलेवासियों से सहभागिता की अपील

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद नर्सों ने मोमबत्ती प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से सेवा की शपथ दोहराई। इस दौरान केक काटकर खुशियां भी साझा की गईं। RDD ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और मरीजों की सेवा में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कोरोना काल में नर्सों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा कोरोना योद्धा बताया।

सिविल सर्जन ने कहा कि मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और सेवा भाव ही स्वास्थ्य सेवा का सबसे बड़ा दायित्व है। सदर अस्पताल उपाधीक्षक ने भी नर्सों की सेवा भावना और समर्पण की सराहना की।

कार्यक्रम में बिंदिया कुजूर, प्रमिला रोबोट, प्रसादी खेत, अलका प्रधान, नीलम सोरेन, सुनीता शर्मा, सीमा महतो, सुजाता महतो, चिंता कुमारी, रश्मि लकड़ा सहित कई नर्सें एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version