एक तरफ मोदी के द्वारा VIP कल्चर को खत्म करने का काम किया जा रहा तो वहीं विजया हेरिटेज सोसिटी और जुस्को प्रबंधन की मिली भगत से इसे बढ़ावा दिया जा रहा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीआईपी कल्चर को खत्म करने का काम किया जा रहा है वहीं कदमा मरीन ड्राइव स्थित विजया हेरिटेज सोसिटी और जुस्को प्रबंधन की मिली भगत से इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। कदमा मरीन ड्राइव स्तिथ विजय गार्डन के समीप जुस्को द्वारा आम लोगों के लिए पार्क का निर्माण करवाया गया था।

इस पार्क को विजया हेरिटेज सोसाइटी द्वारा गलत तरीके से कब्जा कर लिया गया है और आस पास के बस्ती के लोगों का प्रवेश इस पार्क में वर्जित कर दिया गया। इस पार्क में प्रवेश के लिए सोसाइटी के अंदर से पार्क में जाने के लिए एक गेट बना दिया गया है। सूचना पाकर आज पार्क पहुंचा तो देखा की गेट पर ताला लगा था। बाहर सूचना पट्ट पर अंकित समय पर भी गेट नही खोला गाय तो विजया हेरिटेज के गार्ड से पूछने पर पता चला कि सोसाइटी के लोगों द्वारा निर्देश है की पार्क में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं देना है।

Sunrise Enclave

बस्ती के छोटे छोटे बच्चे मरीन ड्राइव रोड को पार करके नदी तट पर खेलने को विवश हैं, ज्ञात हो की मरीन ड्राइव में 24 सो घंटे भरी वाहन का परिचालन होता है और किसी भी समय रोड पार होने के क्रम में बच्चों के साथ अप्रिय घटना घट सकती है। इस वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए जुस्को प्रबंध से वार्ता कर पार्क का गेट को समय अनुसार खोलने की मांग की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---