Dr Abhishek Child Care

बिरसा मुंडा की जयंती पर स्वास्थ्य मंत्री समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग  बन्ना गुप्ता, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री ने बिरसानगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । साथ ही झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

माननीय मंत्री ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा हम सबों के लिए देवता तुल्य है जिनके अभूतपूर्व साहस और दृढ़ इच्छा शक्ति दैवीय थी। उनके बलिदान के अमर इतिहास के बदौलत आज हम उन्हे नमन करते हैं और पूजते हैं। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर कार्य करते हुए स्वस्थ और समृद्ध झारखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें शत शत नमन करता हूं। साथ ही राज्य स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं।

राज्य प्रगति पथ पर निरंतर रहे ऐसी कामना है, जिला प्रशासन पूरी निष्ठा के साथ राज्य सरकार की योजनाओं को और बेहतर तरीके से जिलावासियों के बीच पहुंचाने के लिये कृत संकल्पित है।  इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागराई, उप नगर आयुक्त जेएनएसी सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी आदि ने भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके चरणों में नमन किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---