Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सभी वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता के आव्हान पर शाम 8 बजे अपने कार्यालय एवं निवास पर बिजली बंद कर पृथ्वी संरक्षण का संकल्प लिया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सभी वरिष्ठ नेताओं ने बिजली बंद कर पृथ्वी संरक्षण का संकल्प लिया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा आज पृथ्वी दिवस के दिन दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के आव्हान पर शाम 8 से 8.05 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय की बिजली बंद रख  के पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प दोहराया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के परिजनों ने उनके निवास पर भी पांच मिनट के बिजली बंद रख के पृथ्वी संरक्षण का एवं बिजली की बर्बादी रोकने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट निशिकांत दुबे के खिलाफ अगले हफ्ते सुनवाई करेगा:कहा था- गृह युद्ध के लिए CJI जिम्मेदार; सोशल मीडिया से वीडियो हटाने की मांग

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा के साथ ही सभी दिल्ली भाजपा सांसदों, विधायकों, पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भी मुख्य मंत्री की अपील का समर्थन करते हुए अपने घरों एवं कार्यालय पर बिजली बंद कर पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की पृथ्वी एवं पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है, बिजली उपकरणों का अंधाधुंध प्रयोग पृथ्वी एवं पर्यावरण दोनों को अपूर्णीय क्षति पहुंचा रहा है और साथ ही बिजली की बर्बादी कर संसाधनो का नुकसान बढ़ा रहा है, ऐसे में हमने आज पृथ्वी संरक्षण एवं बिजली बर्बादी रोकने का संकल्प लिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator