Responsive Full Width Slider

गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, घर-घर पहुंचेगा सामाजिक समरसता का संदेश

By Riya Kumari

Published :

Follow
गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, घर-घर पहुंचेगा सामाजिक समरसता का संदेश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से “समरसता संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए संत गुरु रविदास महाराज के समानता, सामाजिक न्याय, मानवता और सद्भाव के संदेश को लोगों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

यह भी पढे : दिल्ली में बारिश बनी आफत: सदर बाजार में कमर तक पानी, AAP ने भाजपा सरकार को घेरा

साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 (आषाढ़ पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक देशभर में चलाया जाएगा।

घर-घर पहुंचेगा सामाजिक समरसता का संदेश

भाजपा नेताओं ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उनके “बेगमपुरा” के विचार में ऐसे समाज की कल्पना की गई है, जहां भेदभाव, अन्याय और शोषण न हो और हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिले।

समरसता दीप महोत्सव का होगा आयोजन

अभियान की शुरुआत के मौके पर 29 जुलाई की शाम को देशभर के मंदिरों में “समरसता दीप महोत्सव” आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

निकाली जाएगी संत गुरु रविदास समरसता यात्रा

अभियान के तहत वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी से भरे कलश देशभर में पहुंचाए जाएंगे। इसके अलावा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से वाराणसी तक “संत गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा” निकाली जाएगी।

इस दौरान संत संपर्क अभियान, छात्रावास संपर्क अभियान, समरसता संवाद, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

भाजपा ने कार्यकर्ताओं से की भागीदारी की अपील

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि यह अभियान सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिला और मंडल स्तर पर आयोजन समितियों का गठन किया जा रहा है।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से अभियान में जुड़ने की अपील की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट