Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

खाना बनाने जैसी मामूली बात को लेकर एक दोस्त ने दुसरे दोस्त की कर दी हत्या

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
खाना बनाने जैसी मामूली बात को लेकर एक दोस्त ने दुसरे दोस्त की कर दी हत्या
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : जोड़ा टाउनशिप में खाना बनाने की मामूली बातो को लेकर एक दोस्त ने दुसरे दोस्त की हत्या कर दी। मृतक की पहचान भागवत बेसरा के रूप में हुई जो जोड़ा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं. 6के बच्चु हार्टिग का निवासी था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त दुर्गा नायक को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी दुर्गा नायक ने अपने घर में मित्र भागवत को आश्रय दिया था। अपने ही घर में मित्र भागवत को हथौड़ी से पीट पीट कर मार डाला। घटना के समय उपस्थित एक अन्य मित्र दसरथ करूवा का सर फट गया।

यह भी पढ़े : रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा में मनाया गया वीर बाल दिवस, कुलवंत सिंह बंटी हुए शामिल

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दशरथ करूवा के अनुसार मंगलवार शाम को दुर्गा नायक और भागवत बेसरा के बीच खाना बनाने की बात को लेकर विवाद पैदा हो गया।विवाद के बाद दुर्गा नायक शराब लाने बाजार चला गया। दशरथ और भागवत घर में खाना बना रहे थे। रात्रि करीब आठ बजे दुर्गा नायक ने अचानक हथौड़ा उठाया और भागवत पर हमला कर दिया। भागवत को बचाने दशरथ गया तो उसपर भी हथोड़ा से हमला किया। दशरथ जान बचाने के लिए भाग खड़ा हुआ। मित्र की हत्या कर दुर्गा फरार हो गया। सुचना पाकर पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच कर जाँच पड़ताल की और अगले दिन पास के जंगल से आरोपी दुर्गा नायक को गिरफ्तार किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator