सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर के विभिन्न निजी स्कूलों में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही दाखिले के लिए दस्तावेजों से जुड़े नियम भी सख्त कर दिए गए हैं। शहर के कई बड़े स्कूलों में नर्सरी और एलकेजी में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। ई इस बार स्कूलों की ओर से अभिभावकों और बच्चों से कई तरह के दस्तावेज । अनिवार्य रूप से मांगे जा रहे हैं, जिससे 7 अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। इस र बार दाखिले के लिए केवल जन्म प्रमाणपत्र पर्याप्त नहीं होगा।
यह भी पढे : जमशेदपुर की आशिमा कुमार ने जीता Pride Mrs India 2026 का खिताब, 120 प्रतिभागियों के बीच रहीं विजेता
बच्चों के दस्तावेजों के साथ अभिभावकों के कागजात भी अनिवार्य किए गए हैं। कई स्कूलों ने आवेदन के साथ माता-पिता और बच्चों का आधार जमा करना जरूरी किया है। इसके अलावा, नामांकन के साथ ही बच्चों की ‘अपार आईडी’ बनाना भी अनिवार्य किया गया है, ताकि उनकी शैक्षणिक जानकारी नेशनल डेटा सेंटर में अपडेट की जा सके। दस्तावेजों की सूची में अभिभावकों का एम्प्लॉयमेंट सर्टिफिकेट यानी रोजगार प्रमाणपत्र भी शामिल किया गया है। कई स्कूलों ने आवेदन फॉर्म के साथ आय प्रमाणपत्र जमा करने का निर्देश भी जारी किया है।
सभी प्रमाणपत्रों की होगी सख्त जांच
दाखिला प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से दस्तावेजों की जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नामांकन के समय बच्चों और अभिभावकों द्वारा जमा किए जाने वाले प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। फर्जी दस्तावेजों या गलत जानकारी के आधार पर दाखिला लेने के मामलों पर रोक लगाने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
जन्म प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और श्रेणी से जुड़े अन्य दस्तावेजों का संबंधित विभागों से सत्यापन कराया जाएगा। कई स्कूलों में इसके लिए विशेष काउंटर भी बनाए गए हैं, ताकि अभिभावकों को परेशानी न हो। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि नामांकन फॉर्म भरते समय सही और वैध दस्तावेज ही जमा करें। सत्यापन के दौरान गड़बड़ी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।











