January 26, 2025 7:21 am

जल भराव से 3 दुखद मौतों का दंश झेले राजेन्द्र नगर में बिना माफी मांगे केवल केजरीवाल जैसा निर्लज्ज व्यक्ति ही ढोल ताशे के साथ प्रचार-प्रसार करने जा सकता – वीरेन्द्र सचदेवा

बिना माफी मांगे केवल केजरीवाल जैसा निर्लज्ज व्यक्ति ही प्रचार-प्रसार करने जा सकता

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि राजेन्द्र नगर विधानसभा में प्रचार करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आज साबित कर दिया कि उनकी राजनीतिक शर्म या मर्यादा पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

जल भराव से 3 दुखद मौतों का दंश झेले, टूटी सड़को, ओवरफ्लो सीवर एवं उजड़े पार्कों वाले राजेन्द्र नगर में बिना जनता से माफी मांगे केवल अरविंद केजरीवाल जैसा निर्लज्ज व्यक्ति ही ढोल ताशे के साथ प्रचार-प्रसार करने जा सकता था।

यह भी पढ़े : प्रशांत भूषण, किरण बेदी, कुमार विश्वास आदि से शुरू हुई अरविंद केजरीवाल की विश्वासघात यात्रा रामनिवास गोयल के बाद आज दिलिप पांडे को भी लील गई -दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि राजेन्द्र नगर कभी दिल्ली की एक आदर्श मॉडल विधानसभा थी जिसकी पहचान उसकी हरियाली थी पर पहले 2003 से 2024 के बीच आये कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी विधायकों की लापरवाही के चलते आज एक बदहाल विधानसभा है जिसमें नारायणा, टोडापुर, बुधविहार, इन्द्रपुरी, गैस गोदाम झुग्गी क्लस्टर ही नहीं नारायणा विहार एवं राजेन्द्र न्यू एवं ओलड सब ओर जनता पेयजल की कमी और ओवरफ्लो करते सीवरों से त्रस्त है। हरियाली के केन्द्र राजेन्द्र नगर में आज छोटे बड़े अधिकांश पार्क उजड़े हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यदि अरविंद केजरीवाल में अंश भर भी लोक मर्यादा होती तो वह राजेन्द्र नगर में प्रवेश से पहले जलभराव से मृतक तीन छात्रों को श्रद्धांजली देते और लोगों को जलभराव से हुए करोड़ों रूपए के सम्पति नुकसान के लिए माफी मांगते।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण