Dr Abhishek Child Care

ऑपरेशन सिन्दूर मूवी का पोस्टर आउट: फर्स्ट लुक ने मचा दी हलचल

By Riya Kumari

Published :

Follow
Operation Sindoor movie poster out: First look creates a stir
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद / डेस्क : भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद, पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर लॉन्च किया था। क्या ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पीओके के आतंकवादी शिविरों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें लगभाग 100 आतंकवादी मारे गए। पहली बार ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ पर कोई फिल्म बनने जा रही है और इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है.

यह भी पढ़े : MET Gala 2025 में भारतीय सितारों का जलवा: शाही लुक से लेकर ग्लोबल ग्लैमर तक

इस पोस्टर में आप एक महिला को सेना की वर्दी पहने हुए बड़े ही आत्मविश्वास के साथ माथे पर सिंदूर लगाते और एक हाथ में बंदूक थामे देखेंगे। ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित इस फिल्म का पोस्टर मानव मंगलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। लेकिन यह पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया। पोस्टर में एक महिला सैनिक का चेहरा ब्लर दिखाया गया है।

पोस्टर शेयर करते हुए वायरल ने लिखा कि निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर ने मिलकर भारत की सबसे साहसी स्ट्राइक पर आधारित फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बनाई है। डायरेक्टर उत्तम-नितिन इस पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह पोस्टर नेटिजन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ लोग पोस्टर की तारीफ कर रहे हैं, जबकी कुछ कह रहे हैं – “शर्म करो, अभी ऑपरेशन पूरा भी नहीं हुआ!”

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator