एलडीसी समेत 2536 पदों पर मौके

By Riya Kumari

Published :

Follow
एलडीसी समेत 2536 पदों पर मौके

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) के तहत 2536 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सचिवालय असिस्टेंट (जेएसए) और डेटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 07 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढे : UGC NET June 2026 Re-Exam Answer Key जारी, English-Commerce-Sociology के उम्मीदवार कर सकेंगे आपत्ति

पदों का विवरण:
एलडीसी/जेएसए/डेटा एंट्री ऑपरेटर – कुल 2536 पद

योग्यता:
विज्ञान स्ट्रीम में गणित विषय के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

वेतनमान:
एलडीसी/जेएसए – ₹19,900 से ₹63,200।
डेटा एंट्री ऑपरेटर/ग्रेड ‘ए’ – ₹25,500 से ₹92,300।

आवेदन शुल्क:
₹100। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं

आयु सीमा:
18 से 27 वर्ष। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया:
कंप्यूटर आधारित परीक्षा टियर-I और टियर-II के आधार पर चयन किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि:
07 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन।

आवेदन प्रक्रिया:
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। इसके बाद संबंधित CHSL 2026 नोटिफिकेशन पर क्लिक कर पात्रता और अन्य शर्तें पढ़ें।

इसके बाद Apply विकल्प पर क्लिक करें।

Combined Higher Secondary Level (10+2) Examination, 2026 के सामने Apply पर क्लिक करें।

New User? Register Now पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version