सोशल संवाद/डेस्क : दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने पर्यावरण विभाग, दिल्ली में संविदात्मक/मासिक वेतनमान आधार पर 150 ट्रेनी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 जून 2026 निर्धारित की गई है।

यह भी पढे : बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 भर्ती
ट्रेनी, कुल पद : 150
योग्यता : सिविल / केमिकल / इलेक्ट्रिकल आदि ब्रांच मे बीई/बीटेक की डिग्री हो। या बायोकेमिस्ट्री / माइक्रोबायोलॉजी/लाइफ साइंस आदि में एमएससी की डिग्री हो।
वेतनमान: 25,000 से 28,000 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 वर्ष या उससे अधिक आयु हो। आयु सीमा की गणना 20 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
आवेदन शुल्क : कोई शुल्क नहीं है।
चयन प्रक्रिया: गेट / नेट स्कोर 2023 के आधार पर चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया : दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की वेबसाइट (https://dpcc.delhi.gov.in/) पर जाएं। होमपेज पर सबसे ऊपर दिख रहे ‘What’s New’ पर क्लिक करें।
खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से
‘ENGAGEMENT OF TRAINEES ON CONTRACTUAL…’ पर क्लिक करें।
नये पेज पर संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।
आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और ‘Click here to Apply’ पर क्लिक कर आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।









