---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

रेलवे लाइन पर लगेगा ऑप्टिकल फाइबर केबल

By Riya Kumari

Published :

Follow
रेलवे लाइन पर लगेगा ऑप्टिकल फाइबर केबल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन नेटवर्क बढ़ाने के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल लगाएगा। इससे 200 करोड़ से 1650 किमी से ज्यादा रेल क्षेत्र की लाइन पर ऑप्टिकल फाइबर लगाने की योजना मंजूर हुई है। इनमें टाटानगर होकर चक्रधरपुर मंडल में 392 किमी, रांची मंडल 418 किमी, आद्रा मंडल 545 किमी और खड़गपुर मंडल की 339 किमी लाइन पर 48 ऑप्टिकल फाइबर केबल लगेगा।

यह भी पढे : मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026: सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की सहयोग की अपील

बताया जाता है कि ऑप्टिकल फाइबर केबल लगने से रेलवे की सूचना और सुरक्षा प्रणाली मजबूत होगी। रेलवे को ट्रेन टक्कर विरोधी कवच के साथ अन्य परिचालन यंत्र ट्रैक सर्किट एवं ड्यूल डिटेक्शन सिस्टम के संचालन में सहूलियत होगी। वहीं, ऑप्टिकल फाइबर केबल लगने से अधिकारी लाइन ड्यूटी कर्मचारियों के साथ स्टेशन, यार्ड, केबिन एवं कंट्रोल से संपर्क और निगरानी कर सकते हैं। ऑप्टिकल फाइबर केबल के एक तार से संचार, सिग्नलिंग व इलेक्ट्रिक सिस्टम काम करेगा, जिससे कवच, स्वचालित सिग्नल, हाई स्पीड वायरलेस नेटवर्क, लाइन और रोलिंग स्टॉक की निगरानी में मदद मिलेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version