---Advertisement---

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीनिस्ट समेत 151 पदों पर मौके

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, कानपुर (उत्तर प्रदेश) ने मशीनिस्ट समेत 151 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएगी, जिसे अधिकतम चार वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे गए दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकापी के साथ संस्थान के तय पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेज दें। आवेदन पत्र स्वीकार होने की अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2026 है।

ये भी पढे : JTET 2026 आवेदन 21 अप्रैल से शुरू, नए नियम लागू, दोबारा फॉर्म जरूरी, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

मशीनिस्ट, कुल पद: 116

अन्य ट्रेड के कुल पद : 35

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 10वीं पास हो। साथ ही एनसीवीटी से संबंधित ट्रेडमें नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी)/ नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) प्राप्त किया हो।

आवेदन शुल्क 100 रुपये। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के जरिए होगा। एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और भूतपूर्व सैनिकों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

वेतनमान : 18,000 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 08 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया : एनसीवीटी में प्राप्त अंकों और ट्रेड टेस्ट के आधार पर मेरिट सूची बनाकर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (www.aweil.in) पर जाएं। होमपेज पर स्क्रॉल करते हुए सबसे नीचे आएं ‘notice board’ के विकल्प पर क्लिक करें।

खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से short notice english application form with annexures for 116 posts of machinist advertisment ofr…के आगे डाउनलोड पर क्लिक करें।

नए पेज पर भर्ती से संबंधित विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच लें।

आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर आएं और आवेदन पत्र के प्रारूप पर क्लिक करें। ए-4 साइज पेपर में इसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारियों को एक-एक भर लें और दिए गए पते पर डाक से भेज दें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---