---Advertisement---

OSCARS 2026: कब होंगे ऑस्कर अवॉर्ड्स? जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव, Priyanka Chopra भी होंगी प्रेजेंटर

By Riya Kumari

Published :

Follow
OSCARS 2026: Priyanka Chopra

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 (98th Academy Awards) का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस साल भी हॉलीवुड और दुनियाभर के फिल्म सितारे एक ही मंच पर नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस बार ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra भी प्रेजेंटर के तौर पर समारोह का हिस्सा बनने वाली हैं।

यह भी पढे : Hardik Pandya Controversy: ट्रोल्स को Mahika Sharma का करारा जवाब, तिरंगा विवाद से बढ़ी चर्चा

कब होगा OSCARS 2026 का आयोजन

98वें अकादमी अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को अमेरिका के डॉल्बी थिएटर, लॉस एंजिल्स में किया जाएगा। इस समारोह में साल 2025 की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस बार शो को मशहूर कॉमेडियन Conan O’Brien होस्ट करेंगे।

भारत में कब देख सकेंगे लाइव

भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स का लाइव प्रसारण 16 मार्च 2026 सुबह लगभग 4:30 बजे (IST) से देखा जा सकेगा। यह अवॉर्ड शो टीवी पर Star Movies चैनल और ऑनलाइन JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Priyanka Chopra होंगी प्रेजेंटर

इस साल ऑस्कर समारोह में कई अंतरराष्ट्रीय सितारे प्रेजेंटर के रूप में शामिल होंगे, जिनमें भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। वह वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विजेताओं को अवॉर्ड देने के लिए मंच पर नजर आएंगी।

सितारों से सजेगा अवॉर्ड नाइट

ऑस्कर 2026 में दुनिया भर के बड़े फिल्मी सितारे रेड कार्पेट पर दिखाई देंगे। यह समारोह फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल का सबसे बड़ा और ग्लैमरस इवेंट माना जाता है, जहां बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस समेत कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version