July 27, 2024 2:41 pm
Search
Close this search box.

भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर सुधांशु ओझा को निवर्तमान अध्यक्ष गुंजन यादव ने घर जाकर दी बधाई

सोशल संवाद/डेस्क  : भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी। भाजपा जमशेदपुर महानगर के वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष रहे सुधांशु ओझा भाजपा जमशेदपुर महानगर के नए अध्यक्ष मनोनीत किये गए हैं। जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने सुधांशु ओझा के कदमा शास्त्रीनगर स्थित आवास जाकर उन्हें बधाई दी। गुंजन यादव ने सुधांशु ओझा को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर उन्हें नए दायित्व हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ता को सम्मना देकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। गुंजन यादव ने हर्ष जताते हुए कहा कि जिला उपाध्यक्ष के रूप में उनका सहयोग हमेशा प्राप्त हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि सुधांशु ओझा के लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और संगठन जमशेदपुर महानगर में और सशक्त होकर जनसेवा के कार्यों में संलग्न रहेगी।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी