---Advertisement---

लोको कॉलोनी में पहाड़ी पूजा 29 से 5 मई तक

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Pahari Puja in Loco Colony लोको

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: लोको रिक्रिएशन क्लब के तत्वावधान में रेलवे लोको कॉलोनी में सात दिवसीय पहाड़ी पूजा की शुरुआत इस साल अप्रैल से शुरू होगी। पूजा 29 अप्रैल से शुरू होगी और एक सप्ताह 5 मई तक चलेगी। इस बार नई कमेटी का गठन नहीं किया गया है, बल्कि पुरानी कमेटी (लोको रिक्रिएशन क्लब) की ओर से बेहतर काम करने के कारण उन्हें फिर से मौका दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 11 अप्रैल को लखनऊ में ज्योतिबा फुले जयंती मनाएगी कांग्रेस- राजेंद्र पाल गौतम

पूजा को संपन्न कराने में कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। भूमि पूजन व मड़वा अनुष्ठान के बाद 29 अप्रैल की सुबह मां को न्योता देने भक्त गोलपहाड़ी जाएंगे। शाम सात बजे लोको कॉलोनी पहाड़ी मां मंदिर से लाने गोलपहाड़ी मंदिर जाएंगे। गोलपहाड़ी मंदिर से मां पहाड़ी को लाकर लोको कॉलोनी पहाड़ी पूजा मंडप में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद मां की आराधना शुरू होगी।

मां पहाड़ी को आमंत्रित करने के लिए सैकड़ों भक्त माता की आराधना करते हैं। आराधना के दौरान माता के माथे से डलिया में गिरा फूल और ज्योति लेकर भक्त पूजा स्थल पर आते हैं। फूल गिरने के बाद डलिया को हल्दी कुमकुम से सजाने के बाद भक्त मां पहाड़ी को लेकर लोगों कॉलोनी के लिए प्रस्थान करते हैं। इसके बाद रोज शाम माता का नगर भ्रमण महिलाएं कलश व डलिया लेकर भक्त करेंगे। हर रोज अलग-अलग माता के रूप की पूजा होगी। 5 मई को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आंध्र से आए हुए लोगों द्वारा आतिशबाजी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। झांकियों के साथ मां का विसर्जन एवं विदाई कार्यक्रम होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version