ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट अब्दुल रज्जाक की टिप्पणी…फैन्स ने लगाई क्लास

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सफर खत्म हो चुका है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम आठ पॉइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर रही। सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम स्वदेश लौट गई। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर इस समय कप्तान बाबर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) दोनों ही हैं।

एक शो में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप में प्रदर्शन को लेकर जो बातें कहीं, उसमें ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर घटिया टिप्पणी की, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर फैन्स के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। नीयत को लेकर बात करते हुए अब्दुल रज्जाक ने कुछ ऐसा कहा, जो इंडियन क्रिकेट फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। एक शो में रज्जाक के साथ शाहिद अफरीदी, उमर गुल जैसे पूर्व क्रिकेटर मौजूद थे। रज्जाक के कमेंट पर स्टेज पर मौजूद बाकी पूर्व क्रिकेटर भी ठहाके लगाते हुए नजर आए।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

रज्जाक ने कहा, ‘टीम से अच्छा प्रदर्शन कराने के लिए नीयत ठीक होनी चाहिए। अगर आप सोचेंगे कि ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी करूं और आदर्श बच्चे हों तो ऐसा नहीं होगा। आपको पहले अपनी नीयत ठीक करनी होगी।’ रज्जाक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नीयत पर सवाल उठा रहे थे। उनका यह कमेंट फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---