पीएम मोदी पर केस करना चाहती है पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस…पुलिस ने दिया दिलचस्प जवाब

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पाकिस्तानी की एक एक्ट्रेस सेहर शिनवाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केस करना चाहती है। वह भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के खिलाफ भी मुकदमा करना चाहती है। सेहर का आरोप है कि पाकिस्तान में फैली अराजकता के लिए मोदी और रॉ ही जिम्मेदार हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

शिनवाड़ी का ट्वीट पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद आया। इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से पाक सेना ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद से वहां हालात बिगड़ गए हैं। देशभर में आगजनी और हिंसा हो रही है। इसको लेकर सिनवाड़ी भारत को जिम्मेदार मानती हैं और उन्होंने दिल्ली पुलिस को शिकायत दर्ज कराने की इच्छा जाहिर की थी।

पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस ने लिखा,  ‘क्या कोई दिल्ली पुलिस का ऑनलाइन लिंक जानता है? मुझे भारतीय प्रधानमंत्री और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के खिलाफ शिकायत दर्ज करनी है जो हमारे देश पाकिस्तान में आतंकवाद और अराजकता फैला रहे हैं। यदि भारतीय अदालतें स्वतंत्र हैं तो मुझे विश्वास है कि भारतीय सुप्रीम कोर्ट मुझे न्याय देगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---