Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

पलामू के हुसैनाबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर:वर्दी में पत्नी संग रील बनाने पर हुई कार्रवाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
पलामू के हुसैनाबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पलामू के हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को वर्दी में पत्नी के साथ रील बनाना महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह पाटन के अंचल निरीक्षक चंदन कुमार को हुसैनाबाद का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढे : प्रदर्शनी में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान, पर्यावरण पर होगा विशेष फोकस

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह घटना गणतंत्र दिवस पर हुई, जब इंस्पेक्टर चौधरी ने थाना परिसर में अपनी पत्नी के साथ डांस करते हुए एक रील बनाई थी। वायरल वीडियो में वह वर्दी पहने हुए अपनी पत्नी को टोपी पहनाते हुए दिख रहे थे।

जांच रिपोर्ट में वर्दी की गरिमा और अनुशासन भंग होने की पुष्टि

मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद के एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में वर्दी की गरिमा और अनुशासन भंग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी किया।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्दी और पद की गरिमा से जुड़ा कोई भी गलत आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंस्पेक्टर सोनू चौधरी पिछले कुछ महीनों से हुसैनाबाद के थाना प्रभारी थे। वह 2012 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे और 2024 में इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत हुए थे। इससे पहले वह पलामू के चैनपुर थानेदार भी रह चुके हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator