Panchayat 5: सचिव जी बने जितेंद्र कुमार की खास पहचान, लोग लेकर आते हैं अपनी परेशानियां

By Riya Kumari

Published :

Follow
Panchayat 5: सचिव जी बने जितेंद्र कुमार की खास पहचान, लोग लेकर आते हैं अपनी परेशानियां

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : वेब सीरीज ‘Panchayat ’ में सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता जितेंद्र कुमार इन दिनों फिर चर्चा में हैं। सीरीज में उनके सादगी भरे अभिनय और आम लोगों से जुड़ाव ने इस किरदार को दर्शकों के बीच खास बना दिया है। अब अभिनेता ने अपने इस लोकप्रिय किरदार और उससे जुड़े अनुभवों पर बात की है।

यह भी पढे : Avinash Mishra और Eisha Singh का हुआ ब्रेकअप, अभिनेता ने कहा- ‘मेरी गलती है’, मांगी माफी

Sunrise Enclave

‘सचिव जी’ को लोग समझने लगे हैं अपना

जितेंद्र कुमार ने बताया कि ‘पंचायत’ के सभी किरदारों और उनकी अलग-अलग शख्सियतों के कारण यह सीरीज दर्शकों को एक अलग तरह का मनोरंजन देती है। उनके मुताबिक, इस शो की सादगी और कहानी में दिखने वाली वास्तविकता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

सचिव जी के किरदार से लोगों का जुड़ाव इतना गहरा है कि कई लोग अभिनेता को इसी पहचान से देखते हैं। यही वजह है कि लोग उनसे अपनी परेशानियां भी साझा करने पहुंचते हैं।

3 दिसंबर को रिलीज होगा ‘Panchayat 5’

‘Panchayat ’ का पांचवां सीजन 3 दिसंबर 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीज होने वाला है। नए सीजन में फुलेरा गांव की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब गांव में प्रधान की कुर्सी पर क्रांति देवी हैं और बनराकस की भूमिका भी पहले से ज्यादा अहम होने वाली है।

वहीं, सचिव जी को नए प्रधान के साथ काम करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा रिंकी के साथ उनके रिश्ते में भी नया मोड़ देखने को मिल सकता है।

फिर लौटेगी पुरानी स्टारकास्ट

नए सीजन में जितेंद्र कुमार के साथ रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, सुनीता राजवर, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक जैसे कलाकार नजर आएंगे।

दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन और चंदन कुमार की लेखनी में बनी यह सीरीज एक बार फिर फुलेरा गांव की राजनीति, रिश्तों और रोजमर्रा की परेशानियों को मनोरंजक अंदाज में पेश करेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट