निजी खर्च से स्कूल में लगवाई लाइटें, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा ने दूर की वर्षों पुरानी समस्या

By Riya Kumari

Published :

Follow
निजी खर्च से स्कूल में लगवाई लाइटें, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा ने दूर की वर्षों पुरानी समस्या

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित प्राथमिक विद्यालय में लंबे समय से चली आ रही प्रकाश व्यवस्था की समस्या का समाधान पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा ने अपने निजी खर्च से कराया। उन्होंने विद्यालय के दोनों कमरों में चार एलईडी ट्यूब लाइट और स्कूल परिसर के बाहर एक हैलोजन लाइट लगवाई। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को बेहतर रोशनी में पढ़ाई-पढ़ाने की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढे : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का भव्य रूद्राभिषेक कार्यक्रम हुआ संपन्न ,गायक आर्यन बाबू के गीतों पर थिरके श्रोताओं के पांव

पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में उठी थी समस्या

कुछ दिनों पहले विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने स्कूल परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की थी। बैठक के दौरान विद्यालय में पर्याप्त रोशनी नहीं होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था।

समस्या की जानकारी मिलने के बाद पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा ने अपने निजी खर्च से स्कूल में लाइट लगवाने का आश्वासन दिया था। अपने वादे को पूरा करते हुए शुक्रवार को उन्होंने विद्यालय में चार एलईडी ट्यूब लाइट और बाहर एक हैलोजन लाइट लगवा दी।

बच्चों को मिलेगा बेहतर शिक्षण वातावरण

विद्यालय में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होने से अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान परेशानी नहीं होगी। शिक्षकों को भी पठन-पाठन कार्य में सुविधा मिलेगी। वहीं, स्कूल परिसर के बाहर हैलोजन लाइट लगने से शाम के समय अंधेरे की समस्या भी दूर होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि परिसर में रोशनी बढ़ने से असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर भी रोक लगने की उम्मीद है और विद्यालय के आसपास का माहौल सुरक्षित होगा।

अन्य समस्याओं के समाधान का भी प्रयास

पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा ने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। विद्यालय की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी वह लगातार प्रयास करती रहेंगी और जरूरत के अनुसार सहयोग करेंगी।

शिक्षकों ने जताया आभार

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी और शिक्षिका सरिता कुमारी ने झरना मिश्रा के इस पहल की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि लाइट लगने से विद्यालय में पढ़ाई का माहौल और बेहतर होगा।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, सीमा पांडे, प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी, शिक्षिका सरिता कुमारी समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version