---Advertisement---

पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन: 99 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्‍होंने सोमवार सुबह अपने पैतृक गांव बरौली में आखिरी सांस ली, जो बिहार के गोपालगंज जिले में आता है। उनका अंतिम संस्‍कार सोमवार को गांव में ही करीबियों के बीच किया जाएगा।

यह जानकारी एक्टर और उनके परिवार ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए दी है। खबर मिलते ही पंकज अपने परिवार के साथ गांव के लिए निकल चुके हैं। पंकज अपने कई इंटरव्‍यू में अपने पिता का जिक्र कर चुके हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनके पिता को उनके अचीवमेंट्स में कोई खास इंट्रेस्ट नहीं था। यहां तक कि उन्हें यह भी नहीं पता कि पंकज किस तरह की फिल्में और कैसा सिनेमा करते हैं।

पंकज के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे पर पंकज ने एक्टिंग फील्ड चुनी। उनके पिता इस बात से नाराज नहीं थे। वो बस इतना चाहते थे कि बेटा ठीक-ठाक पैसे कमा ले और खुश रहे। एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया था कि पिताजी को यह तक नहीं पता था कि पंकज मुंबई में क्या काम करते हैं। वो गांव में रहना ही पसंद था। उन्हें वहां का जीवन और खेती-किसानी ही भाती थी। वो अपने जीवन में सिर्फ एक ही बार मुंबई आए थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट