---Advertisement---

पप्पू वर्मा बने भाजपा जिला मंत्री, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/चांडिल (सरायकेला-खरसावां): आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में नई टीम का ऐलान किया है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय नेता रूपेश वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा को जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढे : टीएमएच पर इलाज के लिए पैसे मांगने का आरोप, अधिवक्ता ने उपायुक्त से कार्रवाई की मांग

पप्पू वर्मा लंबे समय से पार्टी में सक्रिय रहते हुए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, जिसे देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से ईचागढ़ सहित पूरे सरायकेला-खरसावां जिले में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों को भी गति मिलेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version