Dr Abhishek Child Care

राघव चड्ढा संग शादी पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- गलतफहमी है तो मैं..

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी और सगाई की खबरें इन-दिनों सुर्खियों में है. बीते दिनों कपल को एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था. उससे पहले दोनों डिनर और लंच डेट पर दिखाई दिए थे. इनसब के बाद ऐसी खबरें चल रही थी कि कपल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले है.

हालांकि अभी तक परिणीति और राघव ने अपने रिश्ते पर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि परिणीति और राघव जल्द ही दिल्ली में एक इंटिमेट एंगेजमेंट सेरेमनी के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे. परिणीति चोपड़ा ने लाइफस्टाइल एशिया इंडिया पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में अपने निजी जीवन के बारे में लगातार खबरों पर खुलकर बात की है.

उन्होंने कहा कि वह शांत रहने और उन्हें पॉजिटिव तरीके से लेने की कोशिश करती है. परिणीति चोपड़ा ने कहा कि अगर किसी ने उनके बारे में न पूछा और न ही खबर लिखी, तो इसका मतलब होगा कि किसी की दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह होगा कि वह एक सफल अभिनेत्री बनने में विफल रही, क्योंकि वे सुर्खियों का हिस्सा नहीं है. घर हो या न्यूज चैनल, सेलेब्स की शादियां चर्चा का बड़ा विषय होती हैं. उन्होंने कहा कि एक सफल अभिनेता ही प्रसिद्ध होती है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version