सोशल संवाद / डेस्क : गणेशोत्सव के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस Parineeti Chopra मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उनके पति राघव चड्ढा भी बप्पा के दर्शन से जुड़े, हालांकि वह उनके साथ मौजूद नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक राघव वीडियो कॉल के जरिए इस खास पल में शामिल हुए।
यह भी पढे : Prabhas की Fauzi हुई Postpone, 3 दिसंबर को नहीं होगी रिलीज; जानें क्या है वजह
Parineeti Chopra ने बप्पा के किए दर्शन
Parineeti Chopra ने लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस ने वहां मौजूद गणपति प्रतिमा और आसपास की सजावट की झलक भी दिखाई। गणेशोत्सव के दौरान लालबागचा राजा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सेलिब्रिटीज पहुंचते हैं।
Video Call पर राघव चड्ढा ने किए दर्शन
इस खास मौके पर राघव चड्ढा परिणीति के साथ मौके पर मौजूद नहीं थे। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए बप्पा के दर्शन किए। परिणीति ने उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से गणपति की झलक दिखाई और दर्शन करवाए।
परिणीति ने दिखाई पूरी झलक
लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान परिणीति ने वहां की कई झलकियां कैमरे में कैद कीं। उन्होंने बप्पा के दर्शन के साथ वहां की सजावट और माहौल को भी अपने फैंस के साथ शेयर किया।
गणेशोत्सव के दौरान बॉलीवुड की कई हस्तियां मुंबई के अलग-अलग गणपति पंडालों में पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद लेती नजर आती हैं। परिणीति का लालबागचा राजा पहुंचना भी इसी सिलसिले का हिस्सा रहा।










