टाटा स्टील यूआइएसएल : ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए 22 तक भरें फॉर्म

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Tata Steel UISL: Submit forms for trade apprenticeship

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाउन सर्विस देने वाली टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआइएसएल, पूर्व में जुस्को) ने ट्रेड अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इसके तहत कंपनी कर्मचारियों के आश्रितों (पुत्र, पुत्री, दामाद, बहू, पति और पत्नी) के अलावा स्पेशल कैटेगरी वार्ड के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा. योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े : एमपी में पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर निकली भर्ती:सैलरी 62000 रुपए तक, 10वीं, 12वीं पास करें अप्लाई

आवेदक का अंग्रेजी, साइंस और गणित विषयों के साथ मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. दोनों आंखों की दृष्टि 6/6 होनी चाहिए, चश्मे का पावर अधिकतम प्लस या माइनस 4.0 और कलर विजन सामान्य होना चाहिए. कर्मचारी पुत्र और पुत्री के लिए जन्मतिथि 1 सितंबर 2004 से 1 सितंबर 2008 के बीच निर्धारित है. एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 1 सितंबर 2002 से 1 सितंबर 2008 तक है. दामाद, बहू, पति और पत्नी की जन्मतिथि 1 सितंबर 2001 से 1 सितंबर 2008 के बीच होनी चाहिए.

एससी एसटी वर्ग के लिए यह सीमा 1 सितंबर 1999 से 1 सितंबर 2008 तक है. वहीं, और स्पेशल कैटेगरी वार्ड के आवेदक का जन्म 1 सितंबर 1996 से 1 सितंबर 2008 के बीच होना चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को टाटा स्टील के एसएनटीआइ में दो वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी. प्रशिक्षण के दौरान नियमानुसार स्टाइपेंड मिलेगा. ट्रेनिंग पूरी करने और ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट पास करने के बाद जरूरत पड़ने पर कंपनी में रोटेटिंग शिफ्ट में नियुक्ति दी जा सकती है. इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की ओर से जारी ऑनलाइन लिंक https://forms.office.com/r/
RKRYQIJNYX या क्यूआर कोड स्कैन कर 22 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version