Advertisement 2

मानगो में पंद्रह स्थानों पर बनेगी पार्किंग

By Sanjana Das

Published :

Follow
मानगो में पंद्रह स्थानों पर बनेगी पार्किंग
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : मानगो नगर निगम ने क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्या और अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने के लिए पहली बार 15 जगह व्यवस्थित पार्किंग विकसित करने की योजना बनाई है। नगर निगम ने ऐसे स्थानों को चिह्नित किया है, जहां बाजार और व्यावसायिक गतिविधियों के कारण सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। जल्द ही इस योजना का प्रस्ताव तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढे :सरकार का निर्देशः सांसदों-विधायकों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करें अधिकारी

प्राथमिक चरण में डिमना रोड स्थित विशाल मार्ट, एमजीएम कॉलेज, पायल टॉकीज, जवाहरनगर, राजस्थान भवन सहित अन्य प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी। नगर निगम का मानना है कि इन स्थानों पर नियमित पार्किंग सुविधा उपलब्ध होने से सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग पर रोक लगेगी और यातायात सुचारू रहेगा। मानगो में वर्तमान समय में लगभग 50 हजार दोपहिया और 3500 से अधिक चारपहिया वाहन संचालित हो रहे हैं। पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अधिकांश वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे प्रमुख मार्गों पर अक्सर जाम लग जाता है।

सभी कांप्लेक्स और बड़े संस्थानों के सामने पार्किंग व्यवस्था लागू होने के बाद मानगो के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में यातायात दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

– सुधा गुप्ता, मेयर, मानगो नगर निगम

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version