सोशल संवाद / जमशेदपुर: अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई सरदार त्रिलोचन सिंह ‘पम्मी भाई’ का निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है।
यह भी पढ़े : चक्रधरपुर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, पत्रकारों को धमकी देने का वीडियो वायरल
अमरप्रीत सिंह काले ने अपने बड़े भाई के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने भावुक संदेश में कहा कि उनके बड़े भाई उनके लिए सिर्फ परिवार का हिस्सा नहीं, बल्कि उनके अभिभावक भी थे। उनके जाने के बाद इस सच्चाई को स्वीकार करना बेहद मुश्किल है।
अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि वीरजी के साथ बिताई यादें, उनका स्नेह, अपनापन और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा। उन्होंने भावुक होकर कहा कि “वीरजी, आपकी कमी हमेशा खलेगी। आप हमारे दिल में हमेशा जीवित रहेंगे।”
सरदार त्रिलोचन सिंह ‘पम्मी भाई’ के निधन की खबर के बाद उनके शुभचिंतकों और परिचितों ने भी शोक व्यक्त किया। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।










