Advertisement 2

पतंजलि योग परिवार का सात दिवसीय योग विज्ञान शिविर सह योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम बिरसानगर में 25 से

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
पतंजलि योग परिवार का सात दिवसीय योग विज्ञान शिविर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम द्वारा सात दिवसीय योग विज्ञान शिविर सह योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 फरवरी 2025 से बिरसानगर स्थित दिव्य योगशाला में शुरू होगी। शिविर का समापन जमशेदजी टाटा जयंती 3 मार्च को वैदिक यज्ञ हवन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगी। यह निर्णय पतंजलि योग परिवार के बिरसानगर स्थित दिव्य योगशाला प्रांगण में संपन्न हुई बैठक में ली गई।

यह भी पढ़े : Tata Steel Foundation Stresses on Multilingualism in Education

पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित सुयोग्य प्रशिक्षकों द्वारा यह प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रात: 5:30 बजे से 7:30 बजे तक चलेगी, जिसमें योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, जड़ी बूटियों तथा भारतीय संस्कृति की जानकारी दी जाएगी।

बैठक में भारत स्वाभिमान न्यास पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी अजय कुमार झा, यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा, सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ योग शिक्षक शिवप्रसाद सिंह, शशि शेखर प्रसाद सिंह, अशोक शर्मा, सुजीत शर्मा, सुब्रतो घोष, पुरोबी चटर्जी, दीपक कुमार और राजीव कुमार उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version