सोशल संवाद/जमशेदपुर : टाटा स्टील गम्हरिया के कर्मचारियों के लिए करीब नौ वर्षों से बंद प्रमोशन का रास्ता आखिरकार खुल गया है। प्रबंधन और टाटा कामगार यूनियन के बीच शुक्रवार को हुए एक ऐतिहासिक ग्रेड रेशनेलाइजेशन एवं प्रमोशन पॉलिसी समझौते के तहत, कुल 51 मौजूदा ग्रेड को तर्कसंगत बनाते हुए छह मुख्य ग्रेड में समाहित कर दिया गया है।
यह भी पढे : Cipla की पुणे यूनिट पर FDA का एक्शन, Reactin Plus को लेकर ड्रग लाइसेंस रद्द
इस समझौते की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि प्रमोशन के दायरे में आए सभी 545 कर्मचारियों को शत-प्रतिशत लाभ दिया गया है।
6 ग्रेड होने से अब करियर ग्रोथ का रास्ता होगा स्पष्ट
प्रबंधन और यूनियन के नए समझौते के तहत 51 ग्रेड को समेटकर 6 ग्रेड कर दिया गया है, जिससे करियर ग्रोथ की अनिश्चितता दूर होगी। करीब नौ वर्षों के बाद 545 कर्मचारियों को एक साथ इसका लाभ मिला है। नई नीति के तहत हर चार साल में प्रमोशन का अवसर तय किया गया है। तकनीकी पदों पर आईटीआई या निर्धारित टेस्ट की शर्त से योग्यता को बढ़ावा मिलेगा। इस बदलाव से प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, कर्मियों का मोटिवेशन बढ़ेगा और वर्षों पुराना असंतोष कम होगा। इस समझौते से औद्योगिक संबंधों में भी भरोसा मजबूत हुआ है।









