---Advertisement---

पवन सिंह ने धमकी के बावजूद बिग बॉस 19 फिनाले में किया धमाकेदार एंट्री, सलमान संग मस्ती

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Pawan Singh grand entry in BB19 finale

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि रोमांच और हौसले की कहानी भी रहा। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी। कॉल में उन्हें चेतावनी दी गई थी कि अगर वह फिनाले में सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करेंगे, तो उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। साथ ही रंगदारी की मांग की खबरें भी सामने आईं।

 यह भी पढ़ें: गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विनर, मिली ₹50 लाख इनामी राशि, फरहाना भट्ट रहीं रनर‑अप

लेकिन पवन सिंह ने किसी भी धमकी की परवाह नहीं की। फिनाले के दिन उन्होंने ‘तोहरे जैसन भाई कहां…’ गाते हुए स्टेज पर धमाकेदार एंट्री की और आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया। अपने गाने, डांस और पावरफुल अंदाज से उन्होंने पूरे माहौल को जीवंत कर दिया।

सलमान खान ने पवन की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके लिए हमेशा बड़ा भाई रहे हैं। पवन ने भी सलमान को बड़े भाई कहते हुए कहा “सर, मैं दिल से आपको भैया बोलना चाहता हूं। आज आपके सामने खड़े होने का मौका मिला, मेरा जीवन सफल हो गया।” इसके बाद सलमान ने पवन को गले लगाकर जोरदार स्वागत किया।

पवन ने न केवल मंच पर धमाल मचाया, बल्कि टॉप-5 कंटेस्टेंट्स को भी शो को हिट बनाने के लिए बधाई दी। इस पूरे फिनाले ने दर्शकों को धमाकेदार एंटरटेनमेंट के साथ-साथ पवन सिंह के हौसले और पेशेवर अंदाज का भी अनुभव दिया।

पवन सिंह की यह एंट्री यह साबित करती है कि चाहे कितनी भी धमकी क्यों न हो, सच्चा स्टार हमेशा अपने हौसले और पेशेवर रवैये से सबको प्रभावित कर सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---