मां की स्मृतियों को नमन, नेमरा में हेमंत सोरेन ने निभाईं पारंपरिक रस्में

By Riya Kumari

Published :

Follow
मां की स्मृतियों को नमन, नेमरा में हेमंत सोरेन ने निभाईं पारंपरिक रस्में

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन की स्मृति में रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर पारंपरिक रस्में निभाईं। शनिवार सुबह आयोजित इस पारिवारिक अनुष्ठान में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

यह भी पढे : LPG Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, कमर्शियल LPG महंगा; जानें CNG-PNG के रेट

मां की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और धूप-दीप दिखाकर उन्हें नमन किया। परिवार ने स्थानीय परंपराओं के अनुसार दातून-पानी और भोजन अर्पित करने की रस्म पूरी की। इस दौरान दिवंगत मां के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया गया।

स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार निभाई रस्म

स्थानीय परंपरा के मुताबिक, किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसकी स्मृति में दातून-पानी और भोजन अर्पित करने की रस्म सुबह और शाम निभाई जाती है। मुख्यमंत्री ने भी परिजनों के साथ इस परंपरा का पालन किया।

गौरतलब है कि रूपी सोरेन का 7 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया था। 8 अक्टूबर को नेमरा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। हेमंत सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी थी। उनके निधन से सोरेन परिवार और झारखंड में शोक का माहौल है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version