सोशल संवाद / डेस्क : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Ram Charan और बॉलीवुड अभिनेत्री Janhvi Kapoor की बहुप्रतीक्षित फिल्म Peddi को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख और समय का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
यह भी पढे : Pati Patni Aur Woh 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में उछाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पेड्डी का ट्रेलर 4 जून को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर लॉन्च को लेकर मेकर्स ने खास तैयारी की है और इसे बड़े स्तर पर पेश किए जाने की संभावना है। फिल्म में राम चरण एक दमदार और अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं, जबकि जाह्नवी कपूर भी साउथ इंडस्ट्री में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के लिए तैयार हैं।
फिल्म के पोस्टर और शुरुआती झलकियों को पहले ही दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल चुकी है। अब फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन, इमोशनल ड्रामा और दमदार म्यूजिक का तड़का देखने को मिलेगा।
निर्देशक और निर्माताओं को उम्मीद है कि पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो सकती है। खास बात यह है कि राम चरण और जाह्नवी कपूर की नई जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी, जिसे लेकर दर्शकों में खास उत्साह है।
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और ज्यादा बढ़ सकती है। सोशल मीडिया पर भी #Peddi और #RamCharan लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।










