Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

चलती ट्रेन से गिरने से फणी कर्मकार की मौत, कुणाल षाडंगी की ट्वीट के बाद शव को लाने में  मिली मदद

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
चलती ट्रेन से गिरने से फणी कर्मकार की मौत
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : मुसाबनी प्रखंड के निवासी फणी कर्मकार की कल सुबह चलती ट्रेन से गिरने के कारण मध्यप्रदेश के पठरिया स्टेशन के समीप दुखद मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि वे घाटशिला से जबलपुर की ओर यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

यह भी पढ़े : Jharkhand: 13 साल की बच्ची का अपहरण कर बलात्कार, सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद आरोपी गिरफ्तार

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस घटना की सूचना मिलते ही मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुनाल षाड़ंगी को अवगत कराया। श्री षाड़ंगी द्वारा इस मामले को लेकर ट्वीट किया गया, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जबलपुर के DRM ने शव को मृतक के गृह क्षेत्र भेजने की व्यवस्था की।

इधर, झारखंड सरकार के श्रम विभाग ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए शव को एम्बुलेंस के माध्यम से मुसाबनी लाने की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों में गहरी शोक की लहर है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और परिवार को इस दुखद समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator