सोशल संवाद / जमशेदपुर : ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने अवैध ई-फार्मेसी और कॉर्पोरेट कंपनियों की डीप डिस्काउंट नीति के विरोध में 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट और दवा विक्रेता बंद में शामिल होंगे।

यह भी पढे : सरायकेला में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, कुचाई थाना क्षेत्र में FIR दर्ज
गुरुवार को जमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में प्रेसवार्ता कर ऑनलाइन फार्मेसी प्लेटफॉर्म पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज छाबड़ा ने कहा कि बिना पर्याप्त सत्यापन के दवाएं बेची जा रही हैं और एक ही प्रिस्क्रिप्शन का कई बार उपयोग हो रहा है।
महासचिव आशीष चटर्जी ने कोविड काल में जारी जीएसआर 220 (ई) अधिसूचना को वापस लेने की मांग की। संगठन ने सरकार से ई-फार्मेसी संबंधी अधिसूचना हटाने और डीप डिस्काउंट पर रोक लगाने की मांग की है।











