सोशल संवाद/जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय प्रवेश समिति का गठन किया है। संस्थान के सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद डीन (एकेडमिक) कार्यालय ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
ये भी पढे : DBMS कदमा हाई स्कूल में छात्र परिषद गठन और शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, विद्यार्थियों को मिली नई नेतृत्व दिशा
यह समिति पीएचडी नामांकन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं की निगरानी करेगी और प्रवेश से संबंधित गाइडलाइंस व प्रशासनिक निर्णयों को अंतिम रूप देगी। संस्थान के विभिन्न विभागों में कुल 145 सीटों पर पीएचडी के लिए आवेदन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर होगा।
इसका आयोजन 13 जुलाई को किया जाएगा। संस्थान के सूत्रों के मुताबिक, अब तक 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अभी आवेदन की अंतिम तिथि में तीन दिन शेष हैं, इसलिए आवेदकों की संख्या 500 के पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया और आवश्यक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए एनआईटी जमशेदपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अलग-अलग विभाग की कुल 146 सीटों पर होना है दाखिला
एडमिशन शेड्यूल
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जून
स्क्रूटनी के बाद फाइनल सूची का प्रकाशन : 25 जून
लिखित परीक्षा एवं घोषणा: 16 जुलाई
एडमिशन : 30-31जुलाई
कक्षा शुरू: 03 अगस्त से।










