---Advertisement---

Phone Hacking: मोबाइल हैक होने के संकेत और बचाव के जरूरी तरीके

By Riya Kumari

Published :

Follow
Phone Hacking: मोबाइल हैक होने के संकेत और बचाव के जरूरी तरीके

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। शॉपिंग, पढ़ाई, एंटरटेनमेंट, बैंकिंग, सोशल मीडिया और गेमिंग । हर काम मोबाइल से ही हो रहा है। ऐसे में फोन में हमारी पर्सनल और सेंसेटिव जानकारी भी सेव रहती है। इसी जानकारी को चुराने के लिए साइबर अपराधी फोन हैक करने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढे : AI के क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, दुनिया के टॉप 3 देशों में बनाई जगह

अगर आपका फोन हैक हो जाए, तो अटैकर्स को आपकी पूरी एक्सेस मिल सकती है और डेटा लीक होने का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं मोबाइल हैक होने के संकेत और इससे बचने के उपाय।

मोबाइल फोन हैक होने के संकेत

1. इंडिकेटर लाइट का अपने आप ऑन होना
अधिकतर स्मार्टफोन में कैमरा या माइक्रोफोन इस्तेमाल होने पर इंडिकेटर लाइट जलती है। अगर बिना कैमरा या माइक यूज किए भी यह लाइट ऑन हो रही है, तो यह हैकिंग का संकेत हो सकता है।

2. बैटरी का तेजी से खत्म होना
अगर अचानक फोन की बैटरी बहुत जल्दी डिस्चार्ज होने लगे या फोन बार-बार ओवरहीट हो, तो इसका कारण बैकग्राउंड में चल रहा मालवेयर हो सकता है।

3. अजीब कॉल्स और मैसेज
अगर कॉल हिस्ट्री में ऐसे आउटगोइंग नंबर दिखें, जिन पर आपने कॉल नहीं किया, या अचानक कॉल और मैसेज आना बंद हो जाए तो फोन नंबर कॉम्प्रोमाइज हो सकता है।

4. अकाउंट्स से अपने आप लॉग-आउट होना
फोन हैक होने पर सोशल मीडिया, ईमेल या बैंकिंग ऐप्स से अपने आप लॉग-आउट हो सकता है। साथ ही बिना मांगे पासवर्ड रीसेट रिक्वेस्ट आना भी खतरे की निशानी है।

5. बार-बार पॉप-अप और ज्यादा डेटा यूज
अगर फोन में लगातार पॉप-अप एड्स आ रहे हैं, फोन स्लो हो गया है या डेटा यूज अचानक बहुत बढ़ गया है, तो समझ लें कि फोन में मालवेयर मौजूद हो सकता है।

फोन हैक होने पर क्या करें?

  • अगर आपको शक है कि फोन हैक हो गया है, तो उसमें कोई भी पर्सनल जानकारी एंटर न करें।
  • कैमरा या माइक्रोफोन एक्टिव दिखे तो उन्हें तुरंत कवर कर लें।
  • डेटा चोरी रोकने के लिए फोन को एयरप्लेन मोड पर डालकर इंटरनेट डिस्कनेक्ट कर दें।
  • भरोसेमंद एंटी-मालवेयर ऐप से फोन को स्कैन करें।
  • जरूरी डेटा का बैकअप लेने के बाद जरूरत पड़े तो फोन को फैक्ट्री रीसेट करें।

मोबाइल हैकिंग का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन सही जानकारी और सावधानी से इससे बचा जा सकता है। समय-समय पर फोन अपडेट करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें और सिर्फ भरोसेमंद ऐप्स ही डाउनलोड करें। आपकी थोड़ी-सी सतर्कता आपका डेटा सुरक्षित रख सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version