फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर ने कदमा में मनाया स्वतंत्रता दिवस, किया ध्वजारोहण

By Riya Kumari

Published :

Follow
फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर ने कदमा में मनाया स्वतंत्रता दिवस, किया ध्वजारोहण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कदमा मार्केट स्थित सोनल वीडियो के समीप संस्था के पंजीकृत कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष आनंद सिंह ने तिरंगा फहराया। इसके बाद सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

यह भी पढे : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का  साहित्यिक संध्या का आयोजन

समारोह के दौरान सदस्यों ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया। साथ ही एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और सामाजिक व व्यावसायिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य मुकेश प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद, यश प्रजापति और उज्ज्वल दत्ता समेत सचिव दलजीत सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश, सह-सचिव राजेश व बलराम सरदार, कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई और विनय कुमार सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

कार्यकारी सदस्यों में रंजीत सिंह गाबरी, रजनीश उपाध्याय, ओम प्रकाश और रवि कुशवाहा तथा पूर्व कोषाध्यक्ष सोमेन सरकार भी उपस्थित रहे। समारोह में 75 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। अंत में सदस्यों के बीच मिठाई का वितरण किया गया और संस्था के पहचान पत्र प्रदान किए गए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version